सहारनपुर। पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर वेतन में वृद्धि किए जाने की मांग की। राम कुमार और कमल राणा ने कहा कि प्रदेश में एक लाख बीस हजार से अधिक पीआरडी जवान हैं। पीएसी और होमगार्ड से पहले पीआरडी जवानों का विभाग है, लेकिन आज भी पीआरडी जवान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पीआरडी जवानों को होमगार्ड के बराबर मानदेय दिया जाए। उनके विभाग को यूपी पुलिस और पीएसी में सम्मलित किया जाए। सरकार ने डायल 100 पर पीआरडी जवानों को तैनात करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक उन्हें तैनात नहीं किया गया। दिनेश, जयपाल सिंह, पलटू राम, गुलशन, यशपाल, सुबोध कुमार, मोनू कुमार, विक्रम सिंह, सुखपाल मौजूद रहे।