फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे कृष्णा-हरे रामा पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
हरे कृष्णा-हरे रामा पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

सहारनपुर। इस्कान प्रचार समिति ने धूमधाम से भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली, जिसमें हरे कृष्णा-हरे रामा के भजनों पर श्रद्धालुओं नृत्य किया। कई जगहों पर पुष्प वर्षा से रथयात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को रथयात्रा का शुभारंभ श्रीराम चौक से किया गया, जो प्रताप मार्केट, जोगियान पुल, नवाबगंज चौक, ज्वालानगर, बेरीबाग, नुमाइश कैंप, भारत माता चौक होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दरबार में पहुंचकर संपन्न हुई। भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। श्रद्धालु हरे कृष्णा-हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे-हरे, हरे रामा, हरे रामा रामा-रामा हरे के जयघोष के साथ नाचते गाते हुए चल रहे थे। मार्ग में कई जगहों पर पुष्प वर्षा रथयात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने रस्से से भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को खींचकर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर में पहुंचने पर भगवान की आरती उतारी गई और भंडारे का आयोजन किया गया। हेमंत अरोड़ा, अशोक गोयल, अरुण बांगा, अशोक गांधी, सोम गोयल, जसवंत अरोड़ा, चैतन्य जोशी, अतुल सिंघल, रवि मित्तल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें