फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से 70 गांवों में छाया है अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन से 70 गांवों में छाया है अंधेरा
विज्ञापन

साढौली कदीम। विद्युत निगम एवं राजस्व विभाग के बीच भुगतान को लेकर चल रहे गतिरोध के चलते पिछले पांच दिन से क्षेत्र के दो फीडरों से जुड़े 70 गांवों में अंधेरा छाया पड़ा है। बिजली के अभाव में ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
क्षेत्र के सलेमपुर गदा और बरथा कायस्थ बिजलीघरों को आपूर्ति देने वाली 33 हजार वोल्ट विद्युतलाइन के पोल गांगरोह नदी में गिरने से क्षेत्र के लगभग 70 गांवों में पिछले पांच दिन से अंधेरा छाया पड़ा है। टोडरपुर के ग्राम प्रधान चौधरी ताहिर, चकखीजरपुर के ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह, शेखपुरा के प्रधान सोमपाल सिंह, मंझाडी के प्रधान पति सोनी सैनी, बहरामपुर के प्रधान राजेश पंवार, तिड़फुआ के प्रधान चौधरी तुफैल, नुनयारी के प्रधान सुशील कांबोज आदि का कहना है कि अधिकारी पिछले दिनों में नदी के पानी की चपेट में बहे खंबों के इस्टीमेट का पैसा न मिलने का रोना रो रहे हैं। बिजली आपूर्ति ठप होेने से दिनचर्या प्रभावित हो रही है। उनके विद्युत उपकरण भी शोपीस बनकर रह गए हैं। रविवार को दिन के समय उन्हें कुछ समय विद्युत आपूर्ति मिल गई। लेकिन रात में लगातार वर्षा के चलते गांगरोह नदी में पूर्वी यमुना नहर से भारी पानी छोड़ा गया। इसके चलते नदी में खडे़ पोल के तारों पर मिट्टी कटाव के चलते आम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से लाइन के चार पोल भी ध्वस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। उधर, सलेमपुर बिजलीघर के जेई राजकुमार का कहना है कि पिछली बार गांगरोह नदी में आई बाढ़ से भी छह पोल ध्वस्त हो गए थे। उपभोक्ताओं की समस्या को ध्यान रखते हुए तत्काल पोल लगाकर आपूर्ति सुचारु कराई गई थी। लेकिन राजस्व विभाग ने जांच में पोल सही स्थिति में दर्शाकर पेमेंट रुकवा दी थी जो आज तक नहीं मिल पाई। राजस्व विभाग के निरीक्षण के बाद ही अब नए पोल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें