फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र समस्याओं पर एमएस कॉलेज में प्रदर्शन, प्राचार्य को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मांगों को लेकर महाराज सिंह कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कॉलेज में प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. एके डिमरी का घेराव करते हुए सभी मांगों पर रविवार तक अमल कराने की मांग रखी। अन्यथा की स्थिति में सोमवार से भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष वैभव शर्मा और उपाध्यक्ष सरफराज ने कहा कि कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जबकि उनसे तमाम तरह के शुल्क वसूले जाते हैं। छात्र संघ पहले दिन से कॉलेज प्रशासन के समक्ष समस्याएं रखकर निस्तारण की मांग करता आ रहा है। मगर कॉलेज प्रशासन को छात्र हितों की परवाह नहीं है। इसे लेकर छात्रों में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ रोष है। सचिव शुभम गोयल, सह सचिव श्रवण सैनी और कोषाध्यक्ष अदीबा ने तमाम मांगों को मनवाने के लिए कॉलेज प्रशासन को रविवार तक का समय दिया। अन्यथा की स्थिति में सोमवार से भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। प्राचार्य से मिलने वालों में अर्जुन, रोहित राणा, हर्ष शर्मा, अवध सैनी, ओसामा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

छात्रसंघ की प्रमुख मांग
-कॉलेज परिसर में कैंटीन की व्यवस्था की जाए।
-कॉलेज को पूरी तरह से वाईफाई सुविधा से लैस किया जाए।
-पुस्तकालय में नई किताबें मंगवाई जाएं।
-कॉलेज के मेन गेट पर कम से कम दो सुरक्षाकर्मी तैनात हो।
-कॉलेज के भवनों की रंगाई-पुताई कराई जाए।
-ग्राउंड फ्लोर पर छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था की जाए।
-शिक्षकों के देरी से आने पर रोक लगे।
-कॉलेज में कंप्यूटर शिक्षा को और बेहतर बनाया जाए।
-प्रयोगशाला में जरूरी उपकरणों और सामान को उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें