फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या कूच करेंगे कार्यकर्ता : प्रमोद

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे कार्यकर्ता : प्रमोद
विज्ञापन

सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री प्रमोद ने कहा कि यदि सरकार ने राम मंदिर निर्माण को लेकर अक्तूबर तक कोई फैसला नहीं लिया तो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे।
आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में हुई अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में प्रांत संगठन मंत्री प्रमोद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महानगर मंत्री अनुज शर्मा ने कहा कि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे। राम मंदिर निर्माण में देरी सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जगदीप सिंह को महानगर कार्याध्यक्ष, विकास को सहमंत्री, अभिषेक पहांसु को राष्ट्रीय बजरंग दल का महानगर अध्यक्ष, प्रिंस धनगर को महानगर सुरक्षा प्रमुख, अभिषेक को राष्ट्रीय छात्र परिषद का उपाध्यक्ष, आकाश बजरंगी को हिंदू हेल्पलाइन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रांत सहमंत्री ब्रिजेश, महामंत्री रविंद्र कौरी, विभाग संगठन मंत्री निर्देश, विकास कश्यप, अभिषेक पंडित, बंटी बजरंगी, शुभम पंडित, युवराज, आकाश, लक्की राजपूत, कुलदीप, रोहित धनगर, रोहित कुमार, गौरव, दीपक, गौरव सैनी, निक्की, अंकित शर्मा, आशू कौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें