बीएसए कार्यालय पर 17 को प्रदर्शन करेंगे शिक्षक
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने 17 जुलाई को बीएसए कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। संगठन ने प्रदेश के श्रम सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर विभाग के एक अधिकारी के भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है।
सोमवार को हुई संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक शिवचरण शर्मा ने कहा कि विभाग का एक अधिकारी स्थानांतरण होने के बावजूद एक साल तक सहारनपुर में जमा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी ने स्कूलों से खूब पैसा लिया, जिसकी वजह से और शिक्षक परेशान रहे। संगठन ने प्रदेश के श्रम सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर उक्त अधिकारी के कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है। बैठक में आदित्य पंवार, संदीप कुमार सैनी, मंसूर अहमद, रमेशचंद सैनी, लोकेश चौधरी, रजनीश शर्मा, रोहित कुमार, रामभज शर्मा, विनोद धीमान आदि मौजूद रहे।