फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल कम नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल कम नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 स्थित टोल प्लाजा पर अधिक टेक्स वसूलने को लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति ने टैक्स कम नहीं करने पर आठ जुलाई को टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति की बैठक में अध्यक्ष चौधरी प्रविंदर सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा पर अधिक टैक्स वसूला जा रहा है जो क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने टोल प्लाजा के 5-6 किमी दायरे में आने वाली सभी गांवों को टोल से मुक्ति दिलाने तथा 20 से 22 किमी के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों से 10 रुपये से अधिक टोल नहीं वसूला जाना चाहिए। संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि लोकल के वाहन चालकों का पहचान पत्र देखकर उन्हें रियायत दी जानी चाहिए। चेतावनी दी यदि संघर्ष समिति की मांगों को सात जुलाई तक नहीं माना गया तो आठ जुलाई को टोल प्लाजा पर ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान समिति टोल फ्री कराएगी। अध्यक्षता दूधली के प्रधान कुलदीप सैनी ने की। संचालन ठाकुर शिवकुमार ने किया। इस मौके पर पंकज त्यागी, राज कृष्ण, नवदेश त्यागी, रणबीर सिंह, विवेक त्यागी, सोनू चौधरी, अनिल त्यागी, अमित कुमार, बिट्टू, उपेंद्र चौधरी, हरीश शर्मा, विपिन गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें