सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत बुधवार को सहारनपुर में बीस मिनट रुके। वह शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं और भाजपाइयों को इसकी भनक तक नहीं लगी। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
देहरादून से दिल्ली जाते समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से 7:45 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन निर्धारित समय से 15 देरी से पहुंची। बीस मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आने की खबर संघ कार्यकर्ताओं और भाजपाइयों को नहीं लग सकी। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी रही। आरएसएस प्रमुख के कोच के आसपास आरपीएफ और जीरआरपी के जवान तैनात रहे। किसी व्यक्ति को कोच के आसपास नहीं आने दिया गया।