फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में बीजेपी को हराने के लिए रालोद प्रत्याशी जिताएं: सिद्दीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मौलाना हसीब सिद्दीकी ने मुसलमानों से कैराना के उपचुनाव में बीजेपी को हराने व नकारने और रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन को जिताने की अपील की है। सिद्दीकी का कहना है कि इस समय मोदी सरकार से पूरा हिंदुस्तान और तमाम सियासी जमातें परेशान हैं। ऐसे में विपक्ष ने जो गठबंधन किया है वो एक अच्छी शुरुआत है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान मौलाना हसीब सिद्दीकी ने कहा कि जहां-जहां भी चुनाव चल रहे हैं वहां के लोगों को चाहिए कि वह अपने वोट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें, क्योंकि ऐसा ना हो की पोलिंग प्रतिशत कम होने से भाजपा को फिर खड़े होने का मौका मिले। इसके साथ ही मौलाना हसीब ने कहा कि स्व. हुकुम सिंह के खून में कांग्रेस थी और मैने उनका कांग्रेस का दौर भी देखा है। लेकिन सियासत में आदमी का कोई मजहब नहीं होता वह केवल चलती गाड़ी में बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें