फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों समेत अन्य स्थलों को कब्जामुक्त कराए प्रशासन, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों समेत अन्य स्थलों को कब्जा मुक्त कराने की मांग
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू स्वाभिमान संगठन ने वर्ग विशेष के लोगों पर नगर में कई स्थानों पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम रामविलास यादव को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि देवीकुंड मैदान में अवैध रूप से गोबर डालकर सरकारी संपत्ति पर पिछले कई वर्षों से कब्जा किया हुआ है। इतना ही नहीं अवैध रूप से ट्रक व टैक्सी स्टेंड भी बना दिया गया। रामलीला मैदान में बुधवार को भरने वाली पीठ को वहां से स्थानांतरित किया जाए तथा श्री बालाजी धाम मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। मंदिर गेट के सामने पूरी तरह से कब्जा कर लिया गया। मेन बाजार में ही प्राचीन पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर के गेट के बाहर रेहड़ी व रिक्शा संचालक हर समय खड़े रहते हैं जिस कारण श्रद्धालुओं को मंदिर जाने-आने में परेशानी होती है। मीना बाजार में भी रेहड़ी वाले खड़े हो जाते हैं जिससे जाम लगता है। इनको तुरंत हटवाया जाए। प्रदेश सरकार ने 2017 में मीट की अवैध दुकानों पर प्रतिबंध लगाया था। वैध दुकानदारों को अपनी दुकानों पर काले शीशे लगाने को कहा था। परंतु दुकानदार कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में अभिषेक त्यागी, मनीष त्यागी, संजीव धीमान, विशाल कुमार, राहुल वाल्मीकि, विशाल माहेश्वरी, संजीव पाल, रंजीत वाल्मीकि, मोनू सैनी, सुमित सैनी, हर्षित वर्मा, मुकेश अग्रवाल, विकास, आकाश शर्मा, आदेश, प्रशांत पुंडीर, विनय कुच्छल, राजीव कुमार, धर्मवीर सिंह, रवि सैनी, अशोक वर्मा, अनिल त्यागी, अविनाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें