फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू जी की तरह चाहती हूं आपका आशीर्वाद : मृगांका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कैराना से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह मंच पर बोलते हुए भावुक हो गई। मृगांका सिंह ने मतदाताओं से कहा कि जिस तरह आपने बाबूजी को आशीर्वाद दिया था, उसी तरह मुझे भी अपना आशीर्वाद दें। क्योंकि, अभी उनके अनेक कार्य पूरे करने हैं।
विज्ञापन

अंबेहटा में चुनावी जनसभा के दौरान प्रत्याशी मृगंका सिंह ने मतदाताओं से कहा कि आपके विश्वास और समर्थन से मेरे पिता स्व. हुकुम सिंह कई बार विधायक बने हैं। 2013 के लोकसभा चुनाव में आपने उन्हें सांसद के रूप में चुना था। मैं इस जनसभा में आए हर व्यक्ति का आभार व्यक्त करती हूं। पिता ने हमेशा हर वर्ग की सेवा करने का कार्य किया है। अभी उनके पिता के अनेक कार्य अधूरे रह गए हैं, आपके समर्थन से उन्हें पूरा करना है। अपनी बात रखते हुए मृगांका सिंह का गला भर आया।
-----------------------------------
एक तरफ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। दूसरी तरफ ऐसी पार्टी है, जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बाहर कोई नहीं जानता है। चुनाव चिन्ह किसी दल का है और प्रत्याशी किसी दल का है। जनता अच्छी तरह जानती है कि क्या हकीकत है। इसका जवाब जनता मतदान करके देगी। --- सत्यपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

--------------------------
हमारी पार्टी ही चुनाव जीतने जा रही है। विपक्षियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीत के रथ को रोकने के लिए गठबंधन किया है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। 28 मई को जनता विपक्षियों को जवाब देने का काम करेगी। रैली में जुटी भीड़ ने यह साबित कर दिया।
- धर्म सिंह सैनी, राज्यमंत्री
-----------------------
बाबू हुकुम सिंह की विरासत को उनकी पुत्री संभाल रही हैं, जिस तरह हुकुम सिंह ने कैराना को अपराध मुक्त कराया है। उसी तरह उनकी बेटी भी जनता की सेवा में तत्पर रहेंगी। आज की रैली से साबित हो गया कि जनता भाजपा के साथ है।
-- राघव लखनपाल शर्मा, सांसद
---------------------------
जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ ने चुनाव की तस्वीर साफ कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश तथा प्रदेश तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी तरह कैराना क्षेत्र में विकास की गंगा बहती रहेेगी।---प्रदीप चौधरी, गंगोह विधायक
-------------------------
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश ने ऊंचे आयाम स्थापित किए हैं। आज पूरी दुनिया में भाजपा का डंका बज रहा है। जनसभा में आई भीड़ से एक बार फिर साबित हो गया कि लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ हैं।-----देवेंद्र निम, रामपुर मनिहारान विधायक
------------------------
यह रहे मौजूद
सहारनपुर। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप की अध्यक्षता और विधायक प्रदीप चौधरी और पूर्व विधायक राजीव गुंबर के संयुक्त संचालन में हुई रैली में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, मेयर संजीव वालिया, जिला प्रभारी देवव्रत त्यागी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक महावीर राणा, नवाब सिंह नागर, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, धर्मवीर प्रजापति, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र शर्मा, रणदीप पुंडीर, अतुल फंदपुरी आदि रहे।
------------------------
शशिबाला ने सीएम को दिया ज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद की पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने राजपूत समाज के युवकों पर लगाई रासुका हटाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन दिया। शशिबाला पुंडीर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें