छात्रों में शुभम मिस्टर व छात्राओं में आयशा बनी मिस फेयरवेल
देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामिया डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मैनेजमेंट विभाग के जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर के साथ यादें तथा अनुभव को साझा करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने गीत, नाटक, गजल, क्विज आदि मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। छात्रों में बीसीए अंतिम वर्ष के शुभम राणा मिस्टर फेयरवेल जबकि छात्राओं में बीबीए अंतिम वर्ष की आयशा मिस फेयरवेल चुने गए। इनके अलावा बीए प्रथम वर्ष के साकिब तनवीर को मिस्टर टैलेंट एवं बीसीए प्रथम वर्ष की शिखा मिस टैलेंट चुना गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। रंगारंग कार्यक्रम में छात्रों ने एक प्ले में मोबाइल के द्वारा होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला। विभाग अध्यक्ष साहिब अली ने कहा कि सफलता के लिए निरंतर अपने कौशल में वृद्धि करना आवश्यक है। इस मौके पर अजीजुर्रहमान, मुजीब उल हक, फजलुर्रहमान, खालिदा फातिमा, रूशना परवीन, सोनिया शर्मा, अमन, साकिब, रजत कुमार, कशिश, अनमोल तायल, शिखा, सपना आदि मौजूद रहे।