फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद ने माफी मांगी, सफाईकर्मी काम पर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासद ने माफी मांगी, सफाईकर्मी काम पर लौटे
विज्ञापन


सरसावा। सभासद तथा सफाई कर्मी के बीच मारपीट प्रकरण देर रात निपट गया। पालिकाध्यक्ष सहित अन्य लोगों के प्रयासों और सभासद के माफी मांगने पर विवाद समाप्त हो गया। इसके साथ ही सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को सभासद राकेश साहनी पर मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते पालिका के सफाई कर्मी श्यामलाल ने थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद सभी सफाई कर्मचारी आरोपी सभासद को गिरफ्तार करने और उस पर कार्रवाई की मांग करते हुए हड़ताल पर चले गए थे। विवाद बढ़ता देख पालिका अध्यक्ष बिजेंद्र मोगा सक्रिय और अन्य विश्वासपात्रों को साथ लेकर सफाई कर्मियों तथा आरोपी सभासद से बात की। देर शाम पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा की मध्यस्थता के बीच काफी सभासद ने माफी मांगी और सफाई कर्मचारियों के साथ लिखित समझौता किया। इसके साथ ही विवाद संपन्न हो गया और सफाईकर्मी काम पर लौट आए। उधर, सभासद के निवास के बाहर लगाया कूड़े का ढेर भी हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें