फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्चा न मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम चुनाव में पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय पर्चा भरने वाले भाजपा कार्यकर्ता ने खर्चा न मिलने पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। महानगर अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजकर सांसद पर वादा खिलाफी पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हिम्मतनगर जगदंबा चौक निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हंसराज टांक ने महानगर को अध्यक्ष दिए पत्र में कहा कि वर्तमान में कार्यकारिणी का सदस्य है। नगर निगम चुनाव में पार्टी से पार्षद पद के लिए टिकट न मिलने पर साथियों के आह्वान पर उसने निर्दलीय पर्चा भरा था। तब सांसद ने पार्टी के खिलाफ चुनाव न लड़ने की बात कहते हुए उसे बैठा दिया था। सांसद ने आश्वासन दिया था कि उसका जो भी खर्चा हुआ है, वह दिलवा देंगे। मगर, आज तक उसे खर्चा नहीं मिला है। इससे आहत होकर उसने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उधर, सांसद राघव लखनपाल शर्मा का कहना है कि खर्चा दिलवाने की कोई बात नहीं हुई थी। हंसराज टांक को पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने से मना किया गया था। वहीं, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा का कहना है कि उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है। पार्टी में खर्चा देने जैसी कोई बात नहीं चलती है। यह पार्टी के नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें