सहारनपुर। मोहल्ला श्यामनगर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर बैंडबाजो संग भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास सुुुखदेवाचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है।
शोभायात्रा का शुभारंभ श्यामनगर से किया, जो शिवपुरी, मंशाराम पूर्ण हनुमान मंदिर से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में 51 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा व्यास सुखदेवाचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत सुनने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है। श्रीमद्भागवत हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। हर मनुष्य को श्रीमद्भागवत का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान नरेंद्र कपिल, राजन अग्रवाल, राम अवतार, महिपाल, सुशील कपिल, संजय आदि मौजूद रहे।