फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमेट्रिक विधि से दर्ज होगी छात्रों की उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति को लेकर उठने वाले सवालों को देखते हुए जेवी जैन कॉलेज ने एलएलबी के विद्यार्थियों की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक मशीन खरीदी हैं। छह से आठ फरवरी तक संबंधित विद्यार्थियों के फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों जैन कॉलेज प्रशासन ने एलएलबी के 104 विद्यार्थियों को कक्षाओं में कम उपस्थिति की वजह से परीक्षा से रोक दिया था। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। यूनिवर्सिटी को जांच बिठानी पड़ी थी। जांच दल के सामने बाहर किए गए विद्यार्थियों ने अन्य विद्यार्थियों की उपस्थिति पर सवाल उठाए थे। इन तमाम बातों को देखते हुए कॉलेज ने एलएलबी के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से दर्ज करने का निर्णय लिया है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि विद्यार्थी छह से आठ फरवरी तक प्रतिदिन सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक अपने फिंगर प्रिंट लिपिक के पास दर्ज करा दें।
-----------------------------------
बालपुर में एनएसएस शिविर शुरू
सहारनपुर। जेवी जैन इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का सात दिवसीय शिविर सोमवार से गांव बालपुर में शुरू हो गया। उद्घाटन प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने किया। उन्होंने स्वयं सेवकों को श्रम और सेवा भाव की सीख दी। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सही दिशा में करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी प्रदर्शन जैन ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर अर्जुन कुमार, राहुल कुमार, सुमित, मोहित, आकाश कुमार, अनुराग, नरेंद्र, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें