फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लब चुनाव जीतने को केजी अग्रवाल ग्रुप ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 28 जनवरी को होने वाले सहारनपुर क्लब के चुनाव को लेकर सभी ग्रुप तैयारी में जुटे हैं, जो मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह की घोषणाएं कर रहे हैं। केजी अग्रवाल ग्रुप ने शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित एक सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया।
विज्ञापन

केजी अग्रवाल ने कहा कि पिछले चुनाव में किए गए वादे और ग्रुप की परंपरा के अनुरूप इस चुनाव में भी सचिव पद पर चुने जाने के बाद हमारा प्रत्याशी पुन: सचिव पद का दावेदार नहीं होगा। क्लब के सदस्यों की सुविधा के लिए क्लब में मल्टीपर्पज इंडोर बैडमिंटन हॉल की स्थापना की जाएगी। क्लब में मौजूदा सुविधाओं के लिए सिंगल विंडो स्कीम लागू कराई जाएगी। इसके तहत एक निर्धारित शुल्क देकर सुविधाएं ली जा सकेंगी। सचिव पद के लिए अक्षय जैन, संयुक्त सचिव पर गुलशन कात्याल और अधिशासी सदस्य के लिए जोधबीर सिंह और सचिन मैत्रेय प्रत्याशी है। मुकेश गोयल ने कहा कि इंडोर फूड कोर्ट को अतिशीघ्र चालू कराया जाएगा। क्लब सदस्यों और उनके परिवारों के लिए शनिवार और रविवार को तंबोला, संगीत, गेम्स और अन्य कार्यक्रम आयोजित कराए जाया करेंगे। पार्किंग की व्यवस्था को और विस्तार दिया जाएगा। क्लब का स्टीकर लगी गाड़ियों को भी एंट्री दी जाया करेगी। जिम में आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। मौजूदा स्वीमिंग पूल को इंडोर पूल में परिवर्तित कराया जाएगा। क्लब में एटीएम की सुविधा दी जाएगी। सहारनपुर क्लब एप के नाम से एक सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा, जिसके जरिये सभी सदस्यों को अपडेट रखा जाएगा। क्लब में लाइब्रेरी, नई मैग्जीन्स और जर्नल्स रखे जाएंगे। बैठक में रविंद्र सिंह, राजीव तलवार, रवि सिंघल, राकेश गोयल, राम राजीव सिंघल, सरदार सूरजपाल सिंह पिंकी, माइदयाल सिंह, बंटी मदान, विजय मोदी, अनिल बहल, जितेंद्र बत्रा, कृष्ण राजीव सिंघल अवनीत नागपाल, सन्नी दुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें