सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) एसके दूबे ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे हिंडन नदी की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्र को कब्जामुक्त कराने के लिए समयबद्ध अभियान चलाया जाए। हिंडन क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को संबोधित करते हुए एडीएम ई ने कहा कि हिंडन नदी क्षेत्र की काफी भूमि पर भू माफियाओं का कब्जा है। ऐसे अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया जाएं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि हटाये गये अतिक्रमण पर कब्जा किये जाने के उपरांत पौधरोपण कर उसकी तारबंदी करा दें। उन्होने कहा कि हिंडन नदी कब्जामुक्त जमीन की डीएफओ को सूची उपलब्ध करा दी जाए। जिससे उस क्षेत्र में पौधरोपण किया जा सकें। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि हिंडन क्षेत्र की भूमि को बचाने के लिए स्थानीय जागरूक नागरिकों की मदद ली जाए। सभी एसडीएम व तहसीलदार, वन विभाग सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी रहे।