फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात गांवों के 21 भू माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले सात गांवों के 21 भू-माफियाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट लेखपालों की तरफ से दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत आए दिन राजस्व विभाग की टीम गांव दर गांव कब्जा हटवाने की कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत राजस्व टीम द्वारा तहसील क्षेत्र के सात गांवों में 21 भू-माफिया चिह्नित किए गए, जिन्होंने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे कर रखे थे। बुधवार को तहसीलदार हर्ष चावला के निर्देश पर इन माफियाओं के खिलाफ लेखपालों ने संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें यशपाल और धर्मेंद्र पुत्रगण तेल्लूराम निवासी गांव बिजोपुरा, वेदपाल, सेठपाल, यशपाल मेमपाल पुत्रगण इलमचंद, रमेश पुत्र हेमराज निवासी गांव नुनियारी, सुखपाल पुत्र तेजा, श्याम पुत्र सुंदर निवासी गांव अलीपुर दामनकोह, ज्योति प्रसाद पुत्र बीरू, सत्तार पुत्र इकराम, यशपाल पुत्र राम सिंह निवासी गांव बछेड़ी, इमरान, मनव्वर, इसरान पुत्रगण यामीन, सनव्वर पुत्र तासीन, इरशाद पुत्र गुलजार निवासी गांव अकबरपुर बांस, मोहम्मद वाजिद पुत्र इकबाल अली निवासी गांव अकबरपुर, जहूर अहमद पुत्र अहमद हसन, जावेद उर्फ काला पुत्र जाहिद निवासी गांव आलमपुर, सुरेंद्र पुत्र सूरत निवासी काशीपुर के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभी तक तहसील बेहट क्षेत्र में 68 लोगों के खिलाफ 16 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इनमें गांव अब्दुल्लापुर के 47 लोग शामिल है, जिनके खिलाफ पिछले सप्ताह बेहट कोतवाली में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें