फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को रहेगा बिजली का कट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिजलीघर की मशीनों की मरम्मत के चलते शुक्रवार को दोपहर में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली का बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। दोपहर बाद आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा 220 केवी बिजलीघर पर 33 केवी बस बार पार्ट-ए का कंडक्टर बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शहर की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि 220 उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य होने के चलते 33 केवी नार्दन रेलवे, हकीकत नगर, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, मंडी समिति, जैन बाग एवं आवास विकास के बिजलीघरों से जुड़े इलाकों की बिजली की सप्लाई ठप रहेगी। उन्होंने बताया कि पांच घंटे में बिजलीघर का कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। 3 बजे के बाद शहर की सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें