फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और शीतलहर का प्रकोप रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह आसमान पर कोहरे की चादर चढ़ी रही। हालांकि दोपहर तक कोहरा छटने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। शाम होते ही सर्द हवाओं ने फिर लोगों को सताना शुरू कर दिया। आलम यह रहा कि ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। अनेक लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का भी सहारा लिया।
विज्ञापन

दो सप्ताह से शुरू हुई ठंड का असर जारी है, जिसकी वजह से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित है। हालांकि दो दिन से कोहरा कम है, मगर शीत लहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है। शीत लहर की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इससे बाजारों की रौनक भी गायब है। बृहस्पतिवार को 12 बजे के बाद हल्की धूप जरूरी निकली, मगर शीत लहर के बने रहने से ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। धूप के दौरान लोग घरों से बाहर खरीदारी करने के लिए बाजारों में निकले, मगर शाम चार बजे के बाद फिर से ठंड बढ़ने से सड़कों पर से भीड़ छटती चली गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापतान 5 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे में दृश्यता बेहद कम
सुबह से आसमान पर घने कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार को दृश्यता बेहद कम रही। सुबह 10 बजे तक भी दृश्यता करीब पांच मीटर तक ही थी। ऐसे में देहरादून रोड, अंबाला रोड और दिल्ली रोड पर राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें