देवबंद (सहारनपुर)। तीन तलाक को अवैध और आपराधिक घोषित करने वाला विधेयक लोकसभा में ध्वनिमत से पारित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी। कहा कि केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को समानता व सुरक्षा में कानून बनाकर सम्मान देने का काम किया है।
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक में नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग, समाज व लिंग में समानता का भाव रखते हुए काम करने का संकल्प लिया है। मुस्लिम महिलाओं को समानता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन तलाक पर नया कानून बनाने का काम किया है। तीन तलाक पीड़ित नाजनीन ने प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके जैसी पीड़ित बहनों के लिए नया विधेयक लाना सराहनीय कदम है। डा. सुखपाल सिंह, अनवर इंजीनियर व अरुण गुप्ता ने कहा कि सरकार देश के प्रत्येक नागरिक के लिए सरकार काम कर रही है। जिन लोगों ने महिलाओं को प्रताड़ित करने व उनको पीछे हटाने का काम किया है उनके लिए यह सबक है। वर्षा शर्मा, हीना रंगरेज, शबाना, गुलिस्ता, जरीना, रुखसाना, रेनू वर्मा, शालिनी माहेश्वरी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर अजय गर्ग, मनोज बिरला, अभिषेक मित्तल, प्रवीण गोयल, प्रेमचंद कश्यप, राखी भारती, आलोक खटीक, राहुल त्यागी, दीपक त्यागी, अनुज गर्ग, महबूब आलम, विकास राणा आदि रहे।