फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथक प्रदेश के लिए सड़क से संसद तक करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पृथक प्रदेश के लिए करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। गांव पनियाली में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की सभा का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे राष्ट्रीय अघ्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि जब तक प्रदेश चार भागों में नहीं बंटता तब तक पश्चिम प्रदेश का विकास संभव नहीं है। बड़ा प्रदेश होने के नाते गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ कानून व्यवस्था चौपट है। शिक्षित युवक रोजगार के लिए भटक रहे हैं। किसान बदहाल हैं। उन्हें फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल पा रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज मुर्तजा ने कहा कि राजस्व पश्चिम से वसूला जाता है और विकास पूरब में होता है। लेकिन अब मोर्चा पृथक प्रदेश के लिए और किसानों की समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। इसके लिए वह सड़क से संसद तक आंदोलन करेगा। सभा में मुख्य रूप से नाथीराम शर्मा, आशीष कपिल, रूपक लेखा, रविंद्र चौधरी, अरुण, असगर अली, रविंद्र गिल, ओमवीर गिल, गजराज सिंह, नवाब सिंह, जगपाल सिंह, महबूब हसन समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें