नागल (सहारनपुर)। गांव बसेड़ा में सोमवार शाम राजस्व टीम ने ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। इस भूमि पर एक किसान ने कब्जा कर रखा था। तहसीलदार परमानंद झा ने बताया कि खसरा नंबर 10 रकबा .489 हेक्टेयर बसेड़ा ग्राम सभा की भूमि है, जिस पर पिछले सात वर्षों से ग्राम मीरपुर मोहनपुर निवासी देवेंद्र आदि का कब्जा चला आ रहा था। हाल में इस भूमि पर गेहूं की फसल खड़ी थी। एसडीएम के आदेश के बाद मंगलवार को गांव पहुंची राजस्व टीम के कानूनगो शिव कुमार और लेखपाल अजय कुमार आदि ने मौके पर जाकर डोलबंदी कराते हुए भूमि की जुताई करके कब्जा मुक्त करा दिया।