फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेहटा : गुलशाना ने ली चेयरमैन की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलशाना ने अंबेहटा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड ने शपथ ग्रहण के बाद विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। नगर पंचायत के 12 सभासदों में से पांच ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पर हुए समारोह में अपर उप जिलाधिकारी सदर डीपी सिंह ने सबसे पहले चेयरमैन गुलशाना चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद काकी पत्नि डा. बिंदरपाल, असलम, सलीम कुरैशी, मेहताब, शमीम अंसारी, दानिश शफीक, जिंदा हसन सहित अन्य ने सभासदों ने शपथ ग्रहण की जबकि पांच सभासदों ने शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया। शपथ के बाद चेयरमैन गुलशाना चौधरी की ओर से उनके पति पूर्व चेयरमैन इनाम शाकिर ने सभी का आभार जताते हुए सभी को साथ लेकर चलने व बिना भेदभाव विकास कार्य कराने का भरोसा दिलाया। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन अकबर कुरैशी और संचालन अरशी शफीक ने किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, नोमान मसूद, शिवालिक बैंक के चेयरमैन यशवीर गुप्ता, पूर्व विधायक डा0सुशील चौधरी, हामिद रशीद साबरी, भाजपा नेता मनोज गुप्ता, कुलदीप मित्तल, गुलाब राठी, नासिर अंसारी, फरहत जलील, फरमान कुरैशी के अलावा अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार, लेखा लिपिक देवेंद्र त्यागी, राकेश छलेरिया के अलावा नगर पंचायत का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। नगर पंचायत के 12 सभासदों में जिन पांच सभासदों ने शपथ ग्रहण नहीं की। इनमें राजकुमार खुराना, सुनीता, सुल्तान, शमीना और आसिफ रशीद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें