गंगोह (सहारनपुर)। शोभित विवि में मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी एवं पोस्टर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग के बीएड एवं डीएलएड के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और प्रेरणा स्त्रोत बाबू विजेंदर कुमार के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कुलपति डॉ. दुर्ग विजयराय ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा ही हम मानवाधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक सफल शिक्षक ही सच्चा मानव अधिकार रक्षक हो सकता है। प्रति कुलपति डॉ. डीके कौशिक ने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ हमें अपने कर्तव्यों को भी ध्यान में रखना चाहिए। एक कर्तव्य निष्ठ व्यक्ति ही मानव अधिकाराें का सच्चा राजपूत हो सकता है। केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर, कुल सचिव डॉ. महिपाल सिंह एवं एवीआईपीएस निदेशक प्रो. रणजीत सिंह ने भी संबोधित किया। दृष्टि, सोनिया, गौरव, कीर्ति, देवेंद्र पाल, आकाश पंवार, गौरव शर्मा आदि छात्र-छात्राओं ने भी विचार रखे। उन्होंने मानवाधिकारों को केंद्र में रखते हुए पोस्टर तैयार कर उनका प्रस्तुतीकरण किया। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने मानवाधिकार दिवस का महत्व बतलाते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी। डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. आरिफ नसीर, शिक्षा विभाग के प्रवक्ता राम जानकी, मोनिका शर्मा आदि रहे।