फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। तीन दिन पूर्व बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए बुजुर्ग की बुधवार तड़के मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम किए बिना सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को कस्बे के निवासी साठ वर्षीय मिस्त्री बशीर अहमद रामपुर रोड स्थित अपने मकान से दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी थी। इसमें बशीर अहमद के सिर में चोट आ गई थी। परिवार के लोग घायल को तत्काल सहारनपुर ले गए, जहां से चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन बशीर अहमद को दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए मगर हालत सही न होने पर मंगलवार को परिवार वाले बशीर अहमद को घर ले आए। बशीर अहमद ने बुधवार तड़के करीब चार बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें