फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने सीखी युद्घ की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में आयोजित एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठे दिन कैडेट्स ने अनेक तरह का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट कर्नल जसबीर सिंह कवर की देखरेख में आयोजित शिविर में रविवार को कैडेट्स ने मैप रीडिंग, फायरिंग, ड्रील के साथ ही सेक्शन फारमेशन तथा युद्ध की टैक्टीश की बारीकियां सीखी। जसबीर सिंह कवर ने कहा कि अनुशासन एनसीसी का पहला सूत्र है। और यदि हम कहीं भी अनुशासन तोड़ते हैं तो वहां अव्यवस्था फैलती है चाहे वह कोई विभाग हो या फिर परिवार ही क्यों न हो। एनसीसी हमें अनुशासन के साथ ही टीम के रूप में काम करने की सीख देती है। कैंप एडजुडेंट मेजर सुधीर, पीआरओ प्रथम अधिकारी ब्रिजेश पुंडीर, लेफ्टिनेंट राजेश कुमार यादव, मनीष जायसवाल ने भी कैडेट्स को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव रंजन, पूजा रानी, अनिल कुमार नारायण, कुलदीप सिंह, मोनिका सैनी, विनोद थापा, दिनेशचंद, अमृत, गुरुदीप सिंह, सतविंदर सिंह, लोकेश पुंडीर, सुशील वर्मा, सतीश धीमान, केके शर्मा, साहब सिंह, दलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें