फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद की बेटियों ने रोशन किया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक बार फिर जनपद की बेटियों ने सहारनपुर का नाम रोशन किया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आस्था पाहवा ने पहले चक्र में बुल्गेरिया की खिलाड़ी को धूल चटाते हुए अगले दौर में एंट्री की है। वहीं, लखनऊ में हुई पुलिस की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर की सरिता शर्मा ने अलग-अलग स्पर्धाओं में एक स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

19 से 26 नवंबर तक गुवाहाटी में आयोजित हो रही यूथ महिला विश्व बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर की बेटी आस्था पाहवा 69 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा ले रही है। पहले चक्र में बुल्गेरिया की मेलिस नेजहदेतोव को 5-0 के अंतर से एकतरफा हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अगले दौर में आस्था का मुकाबला तुर्की की आलतू कैसर से होगा। आस्था डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच प्रवीण कुमार की प्रशिक्षु है। आस्था के बेहतरीन प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। आरएसओ प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी कांशीनरेश यादव ने अगले चरण के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
उधर, 14 से 17 नवंबर तक लखनऊ में आयोजित 35वीं वाहिनी पीएसी की 66वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर में नियुक्त महिला आरक्षी 1779 सरिता शर्मा ने हिस्सा लिया। सरिता ने पांच हजार मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। 400 मीटर बाधा दौड़ और रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। प्रतिसार निरीक्षक गवेंद्रपाल गौतम समेत पुलिस विभाग के तमाम अधिकारियों और सहकर्मियों ने सरिता को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें