फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती चोरियों के विरोध में व्यापारियों का थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव(सहारनपुर)। कस्बा सहित झबीरन, महेशपुर स्थित सात दुकानों में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात के खुलासे की मांग को लेकर काफी संख्या में दुकानदारों ने शुक्रवार को थाने पहुंच कर हंगामा किया। दुकानदारों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। बाद में एसएसआई द्वारा शीघ्र खुलासे का आश्वासन देने पर व्यापारी वहां से लौटे।
विज्ञापन

एक सप्ताह में बड़गांव और आसपास के गांवों में चोरों ने सात दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इनमें से एक मामले का भी खुलासा न होने से नाराज पीड़ित दुकानदार अन्य व्यापारियों के साथ शुक्रवार की सुबह थाना बड़गांव पहुंचे और पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। पीड़ितों अजय लाला, प्रमोद, नीलम राणा आदि ने कहा कि रात में पुलिस गश्त न के बराबर हैं, जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। वे लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने रात में गश्त को प्रभावी बनाए जाने की मांग की। थानाध्यक्ष भूपेंद्र बालियान की गैर मौजूदगी में एसएसआई राम मिलन यादव ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके बाद व्यापारी शांत होकर लौटे। हंगामा करने वालों में संजय, शिव कुमार, रामभूल सिंह, यशपाल, इंतजार, राजेंद्र, अमित कुमार, विनोद, मोतीराम, धीरज सिंह, भुरु, ओमपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें