फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद भीम आर्मी के पदाधिकारियों का भूख हड़ताल का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर हिंसा के आरोपी एवं भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को रासुका में निरुद्ध किए जाने के विरोध में जेल में बंद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत नौटियाल भूख हड़ताल का एलान किया है। दोनों पदाधिकारी सुबह 8 बजे से भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

भीम आर्मी के संस्थापक को रासुका में निरुद्ध किए जाने के विरोध में तथा कई पदाधिकारियों को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजे जाने का आरोप लगाते हुए रोष जताया है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा भीम आर्मी को भूख हड़ताल की अनुमति न मिलने के बाद जेल में बंद पदाधिकारियों ने जेल में ही भूख हड़ताल का एलान कर दिया है। जिला उपाध्यक्ष विनोद प्रधान ने बताया कि जेल में बंद जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजीत सिंह नौटियाल बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से भूख हड़ताल पर बैठेंगे तथा पुलिस एवं प्रशासन से रावण पर लगाई गई रासुका को हटाने की मांग करेंगे।
जेल में भूख हड़ताल की तो होगी कार्रवाई
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश शर्मा का कहना है कि जेल में भूख हड़ताल करना अपराधों की श्रेणी में आता है। अभी तक भूख हड़ताल से संबंधित कोई सूचना नहीं दी गई है। किसी ने भी भूख हड़ताल की तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रशासन के दबाव के बाद भीम आर्मी की पंचायत स्थगित, देंगे ज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की होने वाली पंचायत को पुलिस एवं प्रशासन के दबाव के बाद स्थगित कर दिया गया। भूख हड़ताल भी अनुमति न मिल पाने के चलते स्थगित कर दी गई।
भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि रावण पर रासुका लगाने से न सिर्फ भीम आर्मी के पदाधिकारियों में बल्कि पूरे दलित समाज में रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन के दबाव में प्रशासन ने रासुका के तहत कार्रवाई की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और प्रवक्ता मनजीत नौटियाल पर 12 हजार का ईनाम रख दिया गया, जो सरासर गलत हैं। उन्होंने प्रशासन से मुकदमे वापस कराए जाने एवं बेगुनाहों पर कार्रवाई तत्काल रोके जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि जिले में धारा 144 लागू होने के चलते बेशक उन्हें पंचायत एवं भूख हड़ताल की अनुमति नहीं मिली। लेकिन उन्हें ज्ञापन दिए जाने की अनुमति मिल गई है। बृहस्पतिवार को भीम आर्मी कार्रवाई रुकवाने की मांग को लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपेगी। पदाधिकारी प्रवीण गौतम ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सिर्फ ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को भीम आर्मी जनसभा करेगी। इस मौके पर अजय गौतम, राजन गौतम, टिंकू कपिल, सचिन वालिया, प्रदीप, गुरमेल सिंह, शिवम कर्णवाल, अर्जुन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें