फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रिकेट टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट टीम का चयन
विज्ञापन

सहारनपुर। डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट टीम का चयन किया गया।
चयन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के 12 महाविद्यालयों ने भाग लिया।
इसका शुभारंभ मुन्नालाल गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डा. मधु जैन एवं डा. अनुपम बंसल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि इस खेल में भी महिलाएं नाम चमका रही हैं। चयनकर्ताओं में डा. सोनाली नेगी एवं डा. संदीप शामिल रहे। आयोजन समिति की ओर से डा. जया, डा. गुंजन, डा. अनुपम गुप्ता, डा. सीमा सिंह, डा. सुनीता द्विवेदी, डा. निर्मला शर्मा, डा. रत्ना त्रिवेदी, कोच अब्दुल आहद, भावना तोमर और प्रिंस शामिल रहे।
विज्ञापन

महिला क्रिकेट टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों में रश्मी त्यागी, श्वेता, ज्योति, चौधरी, शीतल, ऋतु शर्मा, प्रियंका एमएम कॉलेज गाजियाबाद, दीपा सिंह, मुस्कान एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर, शालू चौधरी राजकीय महाविद्यालय कोटा, आरती शर्मा डीएवी कॉलेज बुलंदशहर, भारती एमएम कॉलेज मोदीनगर, नेहा एमएलजीएनकेजी कॉलेज सहारनपुर, प्रवेश एकेपी कॉलेज खुर्जा, आकांशा, दिव्या गुप्ता आरजी पीजी कॉलेज मेरठ, कल्पना जीएमवी कॉलेज रामपुर मनिहारान का चयन किया गया। अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में नेहा नागर, काजल, विनीता, फरहीन को रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें