अंबेहटा (सहारनपुर)। प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से कस्बे में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जीवन में नैतिक शिक्षा का महत्व विषय पर विचार रखे गए।
सीएस दयानंद इंटर के कॉलेज में हुई गोष्ठी का शुभारंभ प्रबंधक नरेश शर्मा ने किया। गोष्ठी में विचार रखते हुए ब्रह्मकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय से पधारे ब्रह्म कुमार भगवान भाई ने कहा कि किताबी ज्ञान हासिल करना ही शिक्षा नहीं कहलाती। ज्ञान हासिल करके समाज हित में उसका प्रयोग करना ही शिक्षा का वास्तविक मकसद है। उन्होंने कहा कि केवल भौतिक विकास से ही हमारा सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता बल्कि नैतिक विकास से समाज और परिवार में मूल्य विकसित होते हैं। उन्होंने बताया कि सकारात्मक चिंतन से जीवन की हर समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि अब लोगों की निगाहें युवाओं पर टिकी हुई है इसलिए युवा अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए एक ऐसी क्रांति का उद्घोष करें, जिससे समाज में मानवीय मूल्य नैतिक मूल्यों की लहर फैल जाए। ब्रह्म कुमारी बहन पिंकी ने कहा कि समाज में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए इस पर रोक का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नरेश शर्मा, ब्रह्म कुमारी सोनिया, सतीश भाई, वीरेंद्र जैन, सतीश कुमार, प्रमोद, राकेश, राजू, अरविंद आदि मौजूद रहे।