फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार हुआ बेलगाम, अस्पताल में बेड पडे़ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। नगर और देहात क्षेत्र में बुखार ने विकराल रूप धारण कर लिया है। हालत यह है कि सीएचसी में प्रतिदिन एक हजार से बारह सौ तक बुखार पीड़ित उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बुखार की तीव्रता के चलते पिछले 24 घंटे में सौ से ज्यादा मरीजों को सीएचसी में भर्ती करना पड़ा। बेड की कमी के चलते एक बेड पर तीन-तीन मरीजों का उपचार किया जा रहा है। सीएमओ ने भी सीएचसी का दौरा किया।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के आदर्श गांव सुखेड़ी के साथ ही इस वक्त नगर और देहात के विभिन्न गांवों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और वायरल आदि बुखार ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में डेंगू बुखार पीड़ित हायर सेंटरों में उपचार करा रहे हैं। वहीं सीएचसी में भी मरीजों की ओपीडी 1200 तक पहुंच गई है। स्थिति को देखते हुए जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ अपनी टीम के साथ यहीं कैंप किए हुए हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में 110 मरीजों को भर्ती किया गया है। बेड की कमी पड़ जाने के कारण एक-एक बेड पर तीन मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को सीएमओ बीएस सोढ़ी ने भी सीएचसी एवं गांव सुखेड़ी का दौरा कर बुखार के हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें