फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग, बाल श्रमिक अवमुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्रम विभाग की टीम ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी संगीता के नेतृत्व में विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्य कर रहे नौ बाल श्रमिकों को अवमुक्त कराया। इन बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। इनका उम्र परीक्षण कराने के बाद अभिभावकों को सपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रम विभाग के अधिकारियों ने एसडीएम सदर के नेतृत्व में बाल श्रमिकों अवमुक्त कराने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिष्ठान स्वामियों में खलबली मची रही। टास्क फोर्स ने अंबाला रोड, रेलवे स्टेेशन रोड, कोर्ट रोड और खलासी लाइन स्थित प्रतिष्ठानों पर कार्य कर रहे नौ बाल श्रमिकों को अवमुक्त कराया। इन बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है और बाल कल्याण समिति ने बच्चों को देखभाल के लिए चाइल्ड लाइन के सपुर्द कर दिया। 48 घंटे के अंदर अवमुक्त कराए गए बाल श्रमिकों का आयु परीक्षण कराया जाएगा। बाद में इन्हें उनके अभिभावकों के सपुर्द कर दिया जाएगा। अवमुक्त कराए गए बच्चों में बिहार के कटिहार जिले के राजो, नादिम, मौहम्मद हसन, रफजुल, अकतू और अब्दुल कददूस, पश्चिमी बंगाल के दीनारपुर के मंजूर आलम, अब्दुुल मलिक और खलासी लाइन का रोहित शामिल हैं। इनकी उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनके चौधरी ने बताया कि आयु परीक्षण के बाद दोषी सेवायोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी केपी सिंह, अरुण द्विवेदी, संतोष कुमार त्रिपाठी, पुष्पेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें