फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट शिविर में हैरतअंगेज कारनामे प्रस्तुत कर किया दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। डायट पटनी में चार दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में डायट प्रशिक्षुओं ने हैरतअंगेज कारनामों को प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डायट परिसर में भारत स्काउट एवं गाइड शिविर का समापन करते हुए प्राचार्या अनुराधा शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान स्काउट गाइड ने जो कुछ सीखा है, वह भविष्य में काम आने वाला है। स्काउट गाइड को जीवन में लोगों की निस्वार्थ सेवा एवं सहायता करनी चाहिए, यही स्काउट गाइड का दायित्व है। जीवन में निरंतर तरक्की करने से ही जीवन सुंदर बनता है।
समापन समारोह में डायट प्रशिक्षुओं ने बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेंट बनाना, बांस तथा रस्सी से पुल का निर्माण करना तथा सुंदर एवं आकर्षक रंगोली का चित्रण किया गया। आपात काल में टेंट बनाना, प्राथमिक उपचार करना, भोजन की व्यवस्था करने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वीर टोली को प्रथम, भगत सिंह टोली को द्वितीय तथा मदर टेरेसा टोली को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। शिविर का संचालन जिला संगठन कमिश्नर अनिल भारद्वाज तथा दीपमाला द्वारा किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह, डायट के प्रवक्ता इसम सिंह, डा. देवेंद्र कुमार, आरके साहू, तेजपाल मलिक, अशोक गुप्ता, सतीश राणा, स्काउट प्रभारी सतीश राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें