बेहट (सहारनपुर)। विकासखंड साढ़ौली कदीम की ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को राशन विक्रेता के चयन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। पुलिस के अलावा पीएसी को भी तैनात किया गया था। तनावपूर्ण स्थिति के बीच चुनाव सुबह दस बजे आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुआ, जिसमें मौजूदा ग्राम प्रधान पक्ष मोहम्मद इश्त्याक अहमद पक्ष के इमरान अली विक्रेता चुने गए। उन्हें 413 वोट मिले, जबकि उनके सामने चुनाव हारे अली हसन को मात्र 328 मत ही मिल सके। चुनाव बीडीओ राहुल वर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव राजीव सैनी एवं अमित राठी, समाज कल्याण विभाग के एडीओ एके गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।