फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता जागरूकता पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के सहयोग से अमर उजाला प्रदेश भर में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में सहारनपुर का मंडलीय कार्यक्रम आज जनमंच प्रेक्षागृह में दोपहर साढ़े 12 बजे से आयोजित होगा, जिसमें कमिश्नर और डीआईजी से लेकर मंडल के तीनों जनपदों के डीएम शरीक होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन कमिश्नर दीपक अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद तमाम अधिकारी स्वच्छता पर अपनी बात रखेंगे। साथ ही वह केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी सभागार में मौजूद लोगों को देंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। मुख्य वक्ता के रूप में पद्मश्री भारत भूषण मौजूद रहेंगे। साथ ही शहर के गणमान्य लोगों को भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में कई स्कूलों के बच्चे भी शामिल हो रहे हैं, जो लघु नाटिका, नृत्य और गायन के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा और देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। अमर उजाला हमेशा से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता रहा है। नारी सम्मान, मेधावी छात्र सम्मान, छात्रवृत्ति वितरण, रक्तदान शिविर, रूपांतरण क्लब जैसे कार्य इसका उदाहरण हैं। इसी क्रम में अमर उजाला ने इस बार स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का जिम्मा उठाया है, जो आप सबके सहयोग के बिना अधूरा है। ऐसे में आइए अमर उजाला की इस मुहिम का हिस्सा बनिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें