एसओ सहित 17 पुलिसकर्मी सम्मानित
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सामाजिक संस्था ज्योति किरण, व्यापार मंडल और पंजाबी शिव कांवड़ सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी का निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन करने वाले फतेहपुर थाने के एसओ सहित 17 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि अच्छा कार्य करने वालों का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है और कार्य करने की इच्छा शिक्त में वृद्धि होती है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा को बड़े ही उत्साह और समरसता पूर्ण माहौल के साथ संपन्न कराया है। एसओ फतेहपुर भानुप्रताप सिंह ने आह्वान किया कि लोग पुलिस को सहयोग करें ताकि कानून व्यवस्था मजबूत हो सके। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, पंडित विष्णुदत्त शर्मा, राव साजिद, पंजाबी शिव कांवड़ सेवा समिति अध्यक्ष राजकुमार डाबर, प्रतीत उपाध्याय, विनोद गोयल और डॉ. देवराज सिंह पुंडीर आदि ने भी विचार रखे।
समारोह में एसओ भानुप्रताप सिंह, दरोगा अरविंद कुमार, संजीव कुमार, कुंवरपाल और राजबीर सिंह, सिपाही योगेश शर्मा, सचिन कुमार, मनु तोमर, पंकज कुमार, कृष्ण कुमार, ऋषिपाल सिंह, संजय मलिक, नरेश कुमार, अनिल कुमार, रमेश राणा, प्रमोद कुमार आदि को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नीरज जैन, सन्नी गांधी, राधेश्याम डाबर, प्रमोद भारद्वाज, राजेश पाहुजा, सुरेंद्र पाहवा, विनोद शास्त्री, प्रवीन गुप्ता, ऋषि मोहन भोरवाल, नीरज गुप्ता, अमित वर्मा, गुलशन गांधी, मोहित डाबर, रिजवान अंसारी, बाबूराम सैनी आदि रहे।