फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी रिकार्ड खंगालती रही सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी रिकार्ड खंगालती रही सीबीआई
विज्ञापन

सहारनपुर। कोर्ट के आदेश पर अवैैध खनन की जांच करने सहारनपुर पहुंची सीबीआई की टीम ने मंगलवार को पूरे दिन रिकार्ड खंगाला। हालांकि माना जा रहा था कि मंगलवार को सीबीआई टीम मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करेगी, मगर ऐसा नहीं हुआ। उधर, कुछ स्टोन क्रशर संचालकों से पूछताछ की चर्चा भी है। मगर, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन

सीबीआई की टीम पांच साल से चल रहे अवैैध खनन की जांच करने के लिए सोमवार को सहारनपुर पहुंची थी। टीम ने डीएम से मिलने के बाद मौके पर जाकर मुआयना किया था। दूसरे दिन मंगलवार को सीबीआई की टीम सर्किट हाउस में ही रही, जहां अवैध खनन से जुड़ी फाइलों को खंगाला। सूत्रों का कहना है कि एक दर्जन से अधिक स्टोन क्रशर मालिकों को सर्किट हाउस में ही बुलाकर घंटों पूछताछ कर जानकारी जुटाई। सीबीआई की जांच से पहले जिला प्रशासन ने पुुरानी फाइलों की समीक्षा में मिली गड़बड़ी के आधार पर 437 नोटिस जारी किए हैं। मामला करीब एक हजार करोड़ रुपये के खेल का बताया जा रहा है। चर्चा है कि अफसरों की शह पर अवैध खनन का खेल चलता रहा। ऐसे में माना जा रहा है कि सीबीआई जांच में कई अधिकारियों के संलिप्त होने का भी खुलासा हो सकता है। ऐसे में पांच साल जनपद में रहे अधिकारियों में भी हड़कंप की स्थिति है। उधर, एडीएम प्रशासन एसके दूबे ने बताया कि सीबीआई टीम के बारे में जानकारी नहीं है। मांगे गए रिकार्ड उन्हें मुहैया करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें