फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मां शाकंभरी को अर्पित की 900 फिट की चुनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी/सहारनपुर। रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान और स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में सिद्धपीठ श्री शाकंभरी मंदिर में माता को 900 फीट की चुनरी अर्पित की गई। इसके साथ ही आठ दिवसीय देवी भागवत महापुराण के साथ अखंड भंडारे का शुभारंभ हुआ। महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में 900 फीट लंबी चुनरी लेकर मां शाकंभरी देवी मंदिर में सोमवार की शाम को जिला पंचायत के रैन बसेरा पहुंच गए। मंगलवार की सुबह विधि विधान से श्रद्धालुओं के साथ स्वामी कालेंद्रानंद महाराज द्वारा पूजा अर्चना कर सर्वप्रथम बाबा भूरा देव को प्रसाद अर्पित कर श्रद्धालु बैंड बाजे की धुन के साथ
विज्ञापन

सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी मंदिर की और चल पड़े। 900 फीट की चुनरी को 100 से अधिक श्रद्धालु लेकर चल रहे थे। गुजरात के सूरत से तैयार कराई गई विशेष चुनरी को लेकर श्रद्धालु 11 बजे के लगभग मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचे और चुनरी चढ़ाई।
इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने भागवत पुराण कथा के दौरान कहा कि चुनरी मां दुर्गा का रूप है। आदि शक्ति ही समस्त चराचर में व्याप्त है। इस अवसर अरुण स्वामी, सुरेंद्र अग्रवाल प्रेमपुरी, राजेंद्र धीमान, मनीष गुप्ता, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, अरुण रोहिला, मांगेराम चौधरी, अनिल चौहान, संजय मित्तल, संजय राणा, कुलदीप भारद्वाज, जगदीश कश्यप, सुशील कांबोज, राकेश जैन अश्वनी कांबोज, विभा सिंह, संगीता शर्मा, प्रभा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें