फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए जिले का सुरक्षा व्यूह तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों एवं बूथों पर सुरक्षा व्यूह तैयार कर लिया गया है। मतदान के दिन लोकसभा क्षेत्र में आने वाले लोगों की चेकिंग के लिए 55 प्वाइंट बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर 18 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। उच्चाधिकारी एक केंद्र से दूसरे केंद्र तक पहुंचकर जायजा लेते रहेंगे। पूरे जिले को सुरक्षा की दृष्टि से 22 जोन एवं 235 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा का व्यूह तैयार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा का जो प्लान बनाया है, उसमें दो बूथ वाले प्रत्येक मतदान केंद्र पर न्यूनतम दो शस्त्र आरक्षी एवं दो होमगार्ड लगाए जा रहे हैं। इससे अधिक बूथ होने पर प्रति बूथ दो शस्त्र आरक्षी एवं एक होमगार्ड अधिक रहेंगे। दस बूथ वाले मतदान केंद्र पर इस सुरक्षा के साथ ही उपनिरीक्षक, दो हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल एवं सीएपीएफ तैनात रहेगी। सुरक्षा के लिए 13 जिलों से सुरक्षाकर्मी पहुंच रहे हैं। साथ ही 30 कंपनी पैरा मिलिट्री और छह कंपनी पीएसी के जवान पहुंच चुके हैं। मतदान केंद्र के चारों ओर 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की भीड़ नहीं लगने दी जाएगी।
सर्वाधिक क्रिटिकल बूथ बेहट क्षेत्र में हैं
जिले भर में 1283 मतदान केंद्र में 2760 बूथ हैं। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इनमें से 338 मतदान केंद्रों के 692 बूथ क्रिटिकल हैं। सुरक्षा के लिए पूरे जिले को 22 जोन एवं 235 सेक्टरों में बांटा गया है। सबसे अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र बेहट क्षेत्र में हैं। यहां 70 मतदान केंद्रों के 111 बूथ क्रिटिकल हैं जबकि नकुड़ में 56 मतदान केंद्रों के 126 बूथ क्रिटिकल माने गए हैं। यहां एक मतदान केंद्र पर सबसे अधिक 12 बूथ हैं। जिन पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा बलों की व्यवस्था
मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए बाहर से 6500 कांस्टेबल, 6300 हैड कांस्टेबल, 36 कंपनी पीएसी एवं सीपीएमएफ के अलावा स्थानीय स्तर के तीन एएसपी, आठ पुलिस क्षेत्राधिकारी, 50 निरीक्षक, 550 उप निरीक्षक सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें