फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फरवरी माह में होने वाली कांग्रेस की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने तैयारी तेज कर दी है। रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिरकत करेंगे। ऐसे में कांग्रेसी रैली को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुई बैठक में रैली को सफल बनाने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि देश की जनता का भाजपा सरकार से मन भर चुका है। आरोप लगाया कि साढे़ चार साल में भाजपा सरकार ने देश का विकास करने की बजाय देश को पीछे धकेला है। किसान, युवा, मजदूर, सरकारी कर्मचारी हर कोई सरकार से खफा है। भाजपा के झूठे वादों से जनता ऊब चुकी है और अब कांग्रेस की ओर उम्मीद लगाए देख रही है। उन्होंने फरवरी में सहारनपुर में होने वाली राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने बैठक में मौजूद जनपद के सभी ब्लॉक और नगराध्यक्षों को रैली की तैयारियों में जुटने की अपील की। विधायक मसूद अख्तर और विधायक नरेश सैनी ने प्रत्येक विधान सभा से अधिक से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने की बात कही। बैठक में लियाकत अली, सुरेंद्र कपिल, इमरान कुरैशी, शकुंतला सिंह, मजाहिर राना, मेहरबान आलम, हाजी बहार अहमद, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जावेद साबरी, जिला प्रवक्ता गणेशदत्त शर्मा, नसीब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें