फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. एके चौधरी को जिलाध्यक्ष पद से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ (पीएएमएस) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक कर जिलाध्यक्ष डॉक्टर एके चौधरी को अविश्वास प्रस्ताव पास कर पद से हटा दिया गया। डॉक्टर केशव स्वामी को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई एसोसिएशन की बैठक में चर्चा हुई कि डॉ. एके चौधरी अपने जिलाध्यक्ष पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं। डॉ. प्रवीण कुमार और अरुण ने कहा कि डॉ. एके चौधरी डॉक्टरों की समस्याओं का निराकरण कराने में सफल नहीं हुए हैं। उन्होंने चौधरी पर संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का भी आरोप लगाया। डॉ. चौधरी के लिए अविश्वास प्रस्ताव पास करते हुए उन्हें पद से हटाया गया। डॉ. नरेश सैनी ने डॉ. केशव स्वामी के नाम का प्रस्ताव सदस्यों के सामने रखा, जिसके बाद प्रस्ताव को पास कर दिया गया। बैठक में डॉ. आरके टंडन, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, डॉ. एके चौधरी ने बताया कि वह दस दिन से छुट्टी पर थे। उन्होंने बताया कि संगठन ने उनको बताए बगैर बैठक की है। बैठक में क्या रहा क्या नहीं इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें