सहारनपुर। विकास खंड पुवांरका के गांव खतौली में रबी गोष्ठी और नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को शिक्षा और उनके अधिकारों के बारे जागरूक किया गया।
कृषि उपनिदेशक राकेश बाबू ने किसानों को तकनीकी खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 181 महिला हेल्पलाइन एक अच्छी पहल है, यह एक टोल फ्री नंबर है जो 24 घंटे कार्य करता है। एडीओ कृषि अमर पाल सिंह ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आपकी सखी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, समेकित बाल संरक्षण योजना, महिला हेल्पलाइन, विधवा पेंशन, विवाह अनुदान आदि योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि पुंवारका ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कुलवीर राणा, भाजपा नेता महिपाल बाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य नितिन यादव, अशोक मलिक, यशवीर सैनी आदि ने भी विचार रखे। चतरपाल, अमित कुमार, सचिन कुमार, विपिन कुमार आदि रहे। अध्यक्षता विजयपाल सिंह ने की।