फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में उठी वितविहीन शिक्षकों के हक की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ का जिला सम्मेलन नकुड़ रोड स्थित वीर सुभाष मेमोरियल हाई स्कूल में हुआ। साथ ही विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। सम्मेलन में वित्तविहीन शिक्षकों के हक की आवाज को बुलंद तरीके से उठाया गया। मुख्य अतिथि रहे राज्य सभा सदस्य अनिल अग्रवाल ने शिक्षकों की बात राज्य और केंद्र सरकार तक पहुंचाने का वादा किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को मुख्य धारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास उनकी ओर से किया जाएगा। वित्तविहीन शिक्षकों की मांग को केंद्र और राज्य सरकार तक पहुंचाने की बात भी उन्होंने कही। नगर विधायक संजय गर्ग और पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने भी वित्तविहीन शिक्षकों की मांगों को जायज ठहराया। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश बागी ने वित्तविहीन व्यवस्था के दुष्प्रभावों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने सरकार पर शिक्षकों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। प्रदेश संगठन मंत्री राजवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, नरेश चौहान, लोकेश पंवार, अनिल कुमार, रामकुमार, प्रह्लाद सिंह, संजय सैनी, विरेंद्र सिंह, मनोज पंवार, पंजाब सिंह, निर्दोश तोमर, बृजपाल सिंह, गौतम सैनी, किरण देवी, सुमन कश्यप, देवेंद्र पंवार, गजाला, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें