सहारनपुर। इंटरलॉकिंग का कार्य होने के चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनें दो अलग-अलग दिनों के लिए रद्द कर दी गई हैं। मंगलवार को जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी, जबकि बुधवार को जननायक एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर कुछ स्थानों पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिस कारण दो ट्रेनों को रद्द किया गया है। मंगलवार को गाड़ी संख्या 15209 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। यह ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पर सुबह 10.30 बजे पहुंचती है। जबकि गाड़ी संख्या 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस 28 नवंबर कैंसिल किया गया है। यह ट्रेन रात 1.25 बजे सहारनपुर स्टेशन पर पहुंचती है।
दोनों ट्रेनें लंबे रूट की ट्रेन हैं और काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इन दोनों ट्रेन के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।