युवा पंजाबी क्लब के समारोह में 30 मेधावी सम्मानित
देवबंद। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुदर्शन सिंह बेदी ने कहा कि बच्चे देश के भावी कर्णधार हैं। जिस समाज के बच्चे होनहार होंगे उस समाज की तरक्की को दुनिया की कोई ताकत नही रोक सकती है। सुदर्शन बेदी शनिवार रात युवा पंजाबी क्लब के 12वें प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने के बाद बोल रहे थे। समारोह में 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा में हुए समारोह में सरदार सुदर्शन सिंह बेदी ने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग द्वारा अल्पसंख्यकों के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। इनका समाज के लोगों को लाभ उठाना चाहिए। पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि पंजाबी समाज के बुजुर्गों की कुर्बानियों के कारण समाज का इतिहास दुनिया में स्वर्णिम इतिहास के रूप में जाना जाता है। समाज के युवाओं का यह फर्ज है कि वह भी ऐसे कार्य करें जिससे समाज का नाम रोशन हो सके। संभाल परिवार सहारनपुर के अध्यक्ष सरदार सुपनीत सिंह ने युवा पंजाबी क्लब के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
समारोह में पंजाबी समाज के 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा समारोह में पहुंचे अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। युवा पंजाबी क्लब के अध्यक्ष गुरजोत सिंह सेठी ने सम्मानित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। अध्यक्षता पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार और संचालन गुरजोत सिंह ने किया। इस मऔऱ्े पर सेठ कुलदीप कुमार, इंद ्रपाल सिंह सेठी, हरीश गिरधर, बालेंद्र सिंह, गगन गिरधर, राजेश अनेजा, राजेश छाबड़ा, अंशुल गाबा, अजय निझारा, राजपाल नारंग, सुमित भारती, श्याम लाल भारती, सतीश गिरधर, बलदीप सिंह, सचिन छाबड़ा, गुरदीप सिंह, राजपाल सिंह, सन्नी सेठी, सिमरनजीत सिंह, राजेश मोंगा, अमृत सिंह कपूर, अनू छाबड़ा आदि मौजूद रहे।