फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज साढ़े तीन तीन घंटे बाधित रहेगा रेलवे रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
आज साढ़े तीन तीन घंटे बाधित रहेगा रेलवे रूट
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली की ओर ढमोला पुल के निकट रेलवे ट्रैक पर इंटरलॉकिंग पर कार्य कराए जाने के चलते रविवार को इस रूट पर साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक रहेगा। जिससे रेलवे यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहेगा। सहारनपुर की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को रवाना किए जाने के बाद रविवार को सुबह 9.25 बजे से ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक 12.55 बजे तक रहेगा। इस दौरान इस रूट पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। हालांकि इस रूट पर सहारनपुर की ओर से एक मात्र पैसेंजर ट्रेन जाती इसे सहारनपुर स्टेशन पर ही लगभग 40 मिनट तक रोका जाएगा। यह ट्रेन सहारनपुर में दोपहर 12.20 बजे पहुंचती है। ब्लॉक होने के चलते इस ट्रेन को दोपहर एक बजे के बाद रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली की डाउन लाइन पर रविवार को ब्लॉक रहेगा। साढ़े तीन घंटे के इस ब्लॉक से कोई भी एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 54472 हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर वाया सहारनपुर को सहारनपुर में ही 40 मिनट रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें