फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार महापंचायत के लिए एकजुटता दिखाएं हिंदू समाज : अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार महापंचायत के लिए एकजुटता दिखाए हिंदू समाज : अभिषेक
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर) हिंदू स्वाभिमान संगठन ने 19 अगस्त को उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में होने वाली 36 बिरादरियों की महापंचायत में हिंदू समाज से एकजुटता दिखाने का आह्वान किया है।
रविवार को बालगिरि मंदिर में हुई बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक त्यागी ने कहा कि अधिकारी हिंदू समाज का उत्पीड़न करने पर आमादा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टोल प्लाजा पर सहमति बनने के बाद भी लोकल वाहन चालकों से 115 रुपये टैक्स वसूला जा रहा है जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगराध्यक्ष राजीव धीमान ने कहा कि बिजली की समस्या के लिए जब किसी अधिकारी को फोन करते हैं तो उनसे संपर्क तक नहीं हो पाता है। ऐसे अधिकारी सरकार की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं। कहा कि यदि कोई अधिकारी जनहित की अनदेखी करेगा तो उसके खिलाफ संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। जिला संयोजक मनीष त्यागी और उपाध्यक्ष रणजीत वाल्मीकि ने कहा कि 19 अगस्त को हरिद्वार में 36 बिरादरियों की महापंचायत होगी। इसमें संतों के मार्गदर्शन में हिंदू समाज को एक मंच पर लाया जाएगा। अध्यक्षता संजीव पाल ने की। संचालन राहुल वाल्मीकि ने किया। इस मौके पर हर्षित वर्मा, अविनाश वाल्मीकि, सुमित सैनी, गौरव धीमान, तरूण त्यागी, गगन त्यागी, रजत गर्ग, सन्नी वाल्मीकि, विनय कुच्छल, आकाश शर्मा, अनंत राणा, शेखर त्यागी, सचिन गर्ग, अनुज शर्मा, रोहित वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें